Daily Horoscope
✕

गर्मी में कम खर्च में ठंडी जगह घूमने का है मन तो ये तीन ठिकाने हैं लाजवाब

गर्मियों से राहत पाने के लिए कर सकते हैं इन ठिकानों का रुख

WD Feature Desk
Top Hill Station In India

इस समय देश के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऐसे में हर कोई छुट्टियां मनाने के लिए ठंडी जगहों को ढूंढ रहा है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे तीन ठिकानों से रूबरू कराते हैं, जहां आप महज 10 हजार रुपये खर्च करके पहुंच सकते हैं। साथ ही, नेचुरल ब्यूटी का लुत्फ उठाते हुए जमकर एंजॉय भी कर सकते हैं।ALSO READ: देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है 'पूर्व का वेनिस’ एलेप्पी

दार्जिलिंग:
गर्मियों में घूमने के लिए दार्जिलिंग से बेहतरीन जगह कोई और नहीं हो सकती। मात्र 10 हजार रुपये खर्च करके आप यहां आराम से तीन से चार दिन बिता सकते हैं। अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं तो ट्रेन से करीब तीन हजार रुपये में दार्जिलिंग आने-जाने का टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, लोकल टूर के साथ-साथ खाना-पीना मिलाकर करीब 6-7 हजार रुपये का खर्च आ जाएगा।
दार्जिलिंग में आप मिरिक और पशुपति घूमने के लिए जा सकते हैं, जो नेपाल के बॉर्डर पर स्थित है। इसके अलावा बतासिया लूप, टाइगर हिल और यिगा चोलंग बौद्ध मठ की खूबसूरती भी देखने लायक है। वैसे तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग का मजा भी लिया जा सकता है पर एडवेंचर राइड्स करने पर ट्रिप का खर्च बढ़ सकता है।

मुन्नार:
समर में घूमने की ख्वाहिश है और गर्मियों में हरियाली देखने का मन है तो मुन्नार से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आप कम वक्त और कम बजट में भी मुन्नार की सैर कर सकते हैं। जून से सितंबर का वक्त मुन्नार घूमने के लिए बेहद शानदार माना जाता है, क्योंकि मॉनसून में यहां की खूबसूरती एकदम अलग ही होती है। तीन-चार दिन के ट्रिप के लिए आपको करीब 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

मुन्नार में मत्तुपेट्टी डैम, लॉकहार्ट टी पार्क, मीसापुलिमाला, चीयाप्पारा वॉटरफॉल्स घूमने जा सकते हैं। यहां का खाना काफी शानदार होता है, जिसका स्वाद आपको ताउम्र याद रहेगा। अगर आप दिल्ली से मुन्नार जाना चाहते हैं तो आपको एर्नाकुलम जंक्शन का टिकट लेना होगा। आप एर्नाकुलम से बस लेकर मुन्नार पहुंच सकते हैं। यहां आपको बजट होटल मिल जाता है, जो जेब पर भारी नहीं पड़ता।

धर्मशाला
गर्मियों में पहाड़ों में घूमने की चाह रखते हैं तो धर्मशाला का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली से धर्मशाला के लिए आसानी से वॉल्वो मिल जाती हैं, जो ओवरनाइट जर्नी में आपको धर्मशाला पहुंचा देती हैं। धर्मशाला में बजट होटल आराम से मिल जाते हैं। 10 हजार के बजट में आप तीन-चार दिन का ट्रिप आराम से पूरा कर सकते हैं।

 

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सूर्या: अंत से आरंभ तक- दहाड़ नहीं, इस बार खामोशी से वार करेंगे सनी देओल; इस साउथ सस्पेंस थ्रिलर का है रीमेक

अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और बरुण सोबती की नई सीरीज ‘पुष्पक विमान’ का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल

सुनील शेट्टी की ‘नन्हे दिल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन और समानता की कहानी छू जाएगी दिल

पहली बार हॉरर फिल्म बनाएगा YRF, वरुण धवन के साथ आदित्य चोपड़ा का बड़ा दांव

'बैंडिट क्वीन' के सीक्वल का ऐलान, दिखेगी फूलन देवी की जेल से संसद तक की कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख