ठंडी जगहों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं? जानें, कहां जाएं
इन जगहों पर आप पाएंगें ठंडी हवा, खूबसूरत नजारे और शांति का अनुभव
मसूरी
"पहाड़ों की रानी" मसूरी उत्तराखंड में दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर दूर है। मसूरी में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन केम्प्टी फॉल्स और गन हिल सबसे मशहूर हैं। केम्प्टी फॉल्स एक खूबसूरत झरना है जहां आप पानी में खेल सकते हैं। गन हिल से आप मसूरी और आसपास के पहाड़ों का शानदार नजारा देख सकते हैं। मसूरी की शांति और सुंदरता आपके दिल को सुकून देगी। यहां की ठंडी हवा, हरे-भरे जंगल और सुंदर नजारे आपका मन मोह लेंगे।
नैनीताल
दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में स्थित नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। नैनीताल की ठंडी हवा और शांत वातावरण आपको तरोताजा कर देंगे। यहां नैनी झील, नैना देवी मंदिर और बर्फ से ढके पहाड़ बहुत आकर्षक लगते हैं।
शिमला
दिल्ली से करीब 350 किलोमीटर दूर है शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। यह हिल स्टेशन अपनी ठंडी हवा और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए मशहूर है। यहां आप माल रोड पर शॉपिंग कर सकते हैं, जाखू मंदिर में दर्शन कर सकते हैं और कुफरी में बर्फ का आनंद ले सकते हैं। शिमला की शांति और सुंदरता आपके दिल को सुकून देंगी। शिमला एक बेहतरीन ऑप्शन है, जहां आप ठंडे मौसम और प्राकृतिक नजारों का पूरा आनंद ले सकते हैं।
लैंसडाउन
दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है। यहां की ठंडी हवा, हरियाली और शांत वातावरण आपको बहुत पसंद आएगा। टिप-इन-टॉप व्यू पॉइंट और भुल्ला ताल यहां की खास जगहें हैं।
कसौली
हिमाचल प्रदेश में दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर दूर स्थित कसौली एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। कसौली में मंकी पॉइंट और सनसेट पॉइंट जरूर देखें। यह जगह शांति और नेचुरल सुंदरता के लिए मशहूर है, जो आपकी छुट्टियों को खास बना देगी। यहां की आबो हवा, हरे-भरे जंगल और सुंदर नजारे आपका मन मोह लेंगे।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें