Festival Posters

आजादी पर्व के अवसर पर रोचक कविता : विश्व पटल पर चमके हम

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (13:54 IST)
independence day 
बजे ढ़ोल फिर ढम-ढम-ढम,
विश्व पटल पर चमके हम।
 
पहले तो हम विश्व गुरु थे,
फिर गुरुता हो गई विलीन।
आपस के ही झगड़ों में हम,
होते रहे दिनों दिन क्षीण।
और हमारी मरी आत्मा,
सहते-सहते जुल्म-सितम।
 
खोया अपना स्वाभिमान था,
मिली आबरू मिट्टी में।
शोणित जमकर बरफ हो गया,
नहीं बचा दम हड्डी में।
हमें लुटेरे लूट ले गए,
बैठे रहे निट्ठले हम।
 
इसी बीच में कुछ लोगों में,
जाग उठा था स्वाभिमान।
सोया था जो सदियों-सदियों,
खड़ा हुआ उठ, हिंदुस्तान।
हमने आज़ाई पाने को,
पूरी तरह लगा दी दम।
 
आखिर भागे दुश्मन डरकर,
देश ने आज़ादी पाई।
पूरी तरह गुलामी की पर,
आदत छूट नहीं पाई।
और उसी आदत के कारण,
नहीं चल सके ढंग से हम।
 
लेकिन एक समय आया जब,
हमने जग को दिखलाया।
विश्व गुरु बनने को भारत,
फिर रस्ते पर बढ़ आया।
उसी राह पर हम सबके ही,
तेजी से बढ़ चले कदम।
 
विश्व गुरु बनकर रहना हैं,
बात नहीं अब दो मत की।
धाक जमी है अब दुनिया में,
देश हमारे भारत की।
सुंदर से सुंदरतर होकर,
होना हमको सुंदरतम।
 
(यहां पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

CM योगी आज आईबीएम एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्‍तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को लेकर बड़ा कदम, गुणवत्ता सुधार के लिए नई ग्रेडिंग नीति लागू

उत्तर प्रदेश में यीडा क्षेत्र से उठेगी 'चिप क्रांति' की नई लहर, डीडीआईसी ओसैट यूनिट से बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

अगला लेख