Hanuman Chalisa

रंग पंचमी 2024: रंगों के त्योहार पर खेलें सुरक्षित होली, जानें 30 जरूरी टिप्स

WD Feature Desk
- सरफ़राज़ ख़ान

ALSO READ: Rang Panchami 2024: 30 मार्च को मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें पूजा विधि, उपाय और शुभ मुहूर्त

Health Tips for Holi : होली और रंग पंचमी का पर्व प्रेम और ख़ुशी का प्रतीक है और इसको समाज व मन में फैली गंदगी को साफ करने के तौर पर मनाया जाना चाहिए। होली पर लड़ाई-झगड़े, हिंसा और अभद्रता से दूर रहें और इसे प्रेमपूर्वक मनाएं। होली पर स्वास्थ्य संबंधी ध्यान भी रखें। 

असुरक्षित होली से बचें और अपनाएं 30 जरूरी टिप्स...
 
1. हरा और नीलापन लिए हुए रसायनयुक्त हरे रंग में मैलासाइट ग्रीन होता है, जो आंख के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
 
2. ऑरामाइन, मिथाइल वॉयलेट, रोडामाइन और ऑरेंज टू सभी फोटो टॉक्सिक रंग हैं और इनसे त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। 
 
3. रंग में सीसे का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है।
 
4. रासायनिक डाई की जगह प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
 
5. फूल जैसे मैरीगोल्ड, चाइनीज रोज़, बटरफ्लाई पी, फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट आदि से तैयार रंगों को प्रयोग करें।
 
6. भांग लेने से मानसिक संतुलन गड़बड़ा सकता है जिससे आपके व्यवहार में असर संभव है साथ ही दिमागी हालत में भी उल्टा असर होता है।
 
7. भांग से दिल की धड़कन और ब्लडप्रेशर भी बढ़ सकता है जिसके लिए आशंकित व्यक्ति बीटा ब्लॉकर प्री-ट्रीटमेंट ले सकते हैं और भांग के पड़ने वाले बुरे प्रभावों से बच सकते हैं। 
 
8. शराब पीने के बाद आप फैसला लेने के काबिल नहीं रह जाते, साथ ही सड़क दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
 
9. गुब्बारों के प्रयोग से आंखों को नुकसान होने के साथ ही सिर में भी जख्म हो सकता है।
 
10. होली के दौरान डेट रेप ड्रग्स से भी सावधान रहें और अजनबियों के साथ होली न खेलें।
 
11. संवेदनशील अंगों में रंग न डालें, जैसे कि आंख। अगर आंख में रंग पड़ ही जाए तो तुरंत नल से बहते हुए पानी से उसे धो लें, अगर फिर भी आराम न मिले तो जल्द चिकित्सा सुविधा लें।
 
- आजमाएं कुछ खास उपाय : 
 
12. दांतों के बचाव के लिए डेंटल कैप्स का इस्तेमाल करें।
 
13. नुकसानदायक रसायन वाले रंगों से बचाव के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें।
 
14. पुराने या चलताऊ किस्म के कपड़े पहनें।
 
15. फुल बांह की टी-शर्ट या शर्ट पहनें जिससे कि पूरी भुजा ढंकी रहे।
 
16. मोजे पहनें।
 
17. चमकदार और गहरे रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें।
 
18. जब आप पर कोई जबरदस्ती रंग लगाए तो आंखें और होंठ जोर से बंद रखें।
 
19. अपने शरीर और बालों में नारियल का या कोई अन्य तेल लगाएं ताकि रंगों का उस पर असर न हो। इसके बाद में रंगों को साफ करने में भी आसानी होती है।
 
20. जब रंग को साफ करें तो गुनगुने पानी का प्रयोग करें और आंखों व मुंह को जोर से बंद रखें।
 
21. सफर के दौरान कार के शीशे पूरी तरह बंद रखें।
 
22. बालों को बचाने के लिए हैट या कैप का इस्तेमाल करें।
 
23. दोस्तों के एक समूहों को जो हुड़दंग कर रहे हों, उनके साथ शामिल न हों।
 
24. बेहतर यही है कि आप इनसे किनारा कर लें या फिर ऐसी जगह पर रुक जाएं, जहां आप अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
 
25. बच्चों को अंडे, मिट्टी या गटर के पानी से होली खेलने से मना करें।
 
26. अबीर के इस्तेमाल से परहेज करें, क्योंकि इसमें सीसा मिला होता है।
 
27. बच्चों को अपने पड़ोसियों के साथ जबरन होली खेलने से रोकें।
 
28. होली के दिन अकेले गली में न टहलें।
 
29. पाउडर कलर और पानी का इस्तेमाल करें।
 
30. अपने बच्चों के लिए बड़ी बाल्टी में पानी भरकर रखें ताकि वे गटर के पानी या अन्य गंदे पानी का इस्तेमाल न करें।

(लेखक कवि, कहानीकार व पत्रकार हैं)
 
(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है। यहां पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: Rang Panchami 2024: रंग पंचमी का श्री कृष्ण और राधा से क्या है कनेक्शन?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

24 July Birthday: आपको 24 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ी पूर्णिमा कब है, जानिए इस दिन का खास महत्व

Devshayani Ekadashi 2026: कब है देवशयनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

अगला लेख