suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rang panchami 2024: इंदौर में रंग पंचमी कब मनाई जाएगी, जानें रंगारंग गेर का इतिहास

Advertiesment
Rangpanchami celebration in Indore
इंदौर में होली और रंगपंचमी पर गेर निकली है जो कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस गेर को देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं, खासकर वे जिनके रिश्‍तेदार इंदौर में रहते हैं। होलिका दहन के बाद धुलेंडी और उसके बाद रंगपंचमी पर इंदौर में गेर निकालने की परंपरा है। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। दूर दूर से लोग इस गेर को देखने और इसमें शामिल होने के लिए लोग आते हैं। जिस तरह ब्रज की लट्ठमार होली पसंद है उसी तरह इंदौर सहित संपूर्ण निमाड़ और मालवा की गेर प्रसिद्ध है। 
 
कब निकलेगी गेर : सभी जानना चाहते हैं कि इस बार इन्दौर में होली और रंगपंचमी कब मनाई जाएगी। होली 25 मार्च को और रंगपंचमी 30 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।
webdunia
इंदौर की गेर का इतिहास:
1. गेर एक प्रकार का जुलूस होता है जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग एक साथ निकलते हैं और होली खेलते हैं। 
2. मालवा और निमाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत गेर निकाले जाने का इतिहास रहा है।
3. इंदौर में कई संस्थाएं गेर का आयोजन करती हैं और सभी गेरें राजबाड़ा क्षेत्र में एकात्रित होती हैं।
4. गेर निकालने की परंपरा होलकर राजवंश के लोगों ने प्रारंभ की थी। 
5. होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे।
6. वे एक जुलूस की शक्ल में पूरे शहर में भ्रमण करके लोगों के साथ होली खेलते थे।
7. राजवंश का शासन खत्म होने के बाद भी यह परंपरा कायम रही। अब नेता लोग, समीतियां, और संस्थाएं गेर निकालती हैं। 
8. अब नगर निगम, सत्तापक्ष तथा विपक्ष के नेता लोग चल समारोह निकालकर होली के रंग में चार चांद लगा देते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धन संकट से परेशान कांग्रेस को बड़ा झटका, IT विभाग ने दिया 1700 करोड़ का नोटिस