निगम की बैठक : कुछ दिनों पूर्व निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आगामी रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र से टोरी कॉर्नर से एमजी रोड होते हुए राजबाडा तक आयोजित निकलने वाली गेर की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए स्मार्ट सिटी आफिस में समीक्षा बैठक ली गई थी। शहर क्षेत्र में पर्याप्त जल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसी के साथ ही गेर यात्रा के पूर्व उक्त मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का कोई कंडम वाहन खड़ा हो तो हटाने के निर्देश दिए। गेर मार्ग पर निर्माणाधीन भवनों को अनिवार्य रूप से ग्रीन नेट लगवाने के भी निर्देश दिए गए। इसी के साथ ही खतरनाक मनाकों को भी चिंहित करने व सूचना बोर्ड लगाने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के समाप्त होने के 1 घंटे के अंदर ही विशेष सफाई अभियान चलाकर उक्त मार्ग व शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कराने के साथ ही वर्कशॉप विभाग के माध्यम से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।