Hanuman Chalisa

नवगीत: कांच हुए सब रिश्ते-नाते

सुशील कुमार शर्मा
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (16:06 IST)
कांच हुए सब रिश्ते-नाते,
मन भी टूट भरे।
 
भीतर-भीतर सन्नाटे अब,
मन में खटक रहे।
शहरों की इस भीड़ में रिश्ते,
खूंटी लटक रहे।
पास बैठ कर भी कोसों की,
दूरी पाल रहे।
आंखों की भाषा को पढ़ना,
हम सब टाल रहे।
संवेदन की सूखी क्यारी,
कोमल भाव मरे।
 
हाथों में मोबाइल थामे,
दुनिया साथ लिए।
पर घर के ही कमरे में हम,
खुद को बंद किए।
मुखड़ों पर झूठी मुस्कानें,
अश्रु भटक रहे।
रिश्ते अब तो आभासी हैं,
भ्रम में अटक रहे।
शब्द अर्थ सब बेगाने हैं
केवल तर्क धरे।
 
स्वारथ की आपाधापी में,
अपनापन खोया।
अहंकार का मरुथल फैला,
सरल हृदय रोया।
देख किसी की पीड़ा पर अब,
पत्थर हैं आंखें।
स्वप्न नहीं दिखते हैं इनमें,
मुरझाईं पांखें।
सजी हुई महफ़िल में भी हम,
बेबस सिसक भरे।
 
बाजारों का शोर-शराबा,
संवेदन बौने।
रिश्तों की इस टूट-फूट में,
वीराने कौने।
दिल मशीन से चलते हैं अब,
श्रम का अंत हुआ।
करे दिखावा जग में जो भी,
उतना संत हुआ।
बर्फ सरीखे ठंडे मन हैं,
भीतर धधक भरे।
 
सुशील शर्मा
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख