कविता : श्रावण माह में शिव वंदना

सुशील कुमार शर्मा
(मुक्तक)
 
शिव है अंत:शक्ति, शिव सबका संयोग।
शिव को जो जपता रहे, सहे न कभी वियोग।
शिव सद्गुण विकसित करें, जाग्रत मन-मस्तिष्क
शिव की पूजन से बने, जीवन सुखद सुयोग।
 
आत्मज्ञान और मुक्ति का, शिव हैं आत्मस्वरूप।
शिव समान दाता नहीं, भक्ति-भोग अनुरूप।
शिव के बिन तन शव रहे, मिले न मुक्ति मार्ग।
शिव देवों के देव हैं, शिव शक्ति प्रतिरूप।
 
शिव अभिषेक अमोघ है, हर्ता दुर्धर पाप।
शिव पूजन मन से हरे, कोटि जन्म संताप।
पुण्य संपदा और धन, शिव स्तुति परिणाम।
बिल्वपत्र हरता सदा, दैहिक दैविक ताप।
 
गुरुओं के भी हैं गुरु, शिव हैं मूलाधार।
मन वांछित पूरित करें, शिव की शक्ति अपार।
शिव आत्मा के अधीश्वर, शिव ऊर्जा के मूल।
शिव परात्पर ब्रह्म हैं, शिव हैं जगत आधार।
 
श्रावण माह में शिव कृपा, बरसे मेह समान।
सोमवार का व्रत रखो, शिव को अपना मान।
श्रावण में अभिषेक से, मिलते पुण्य हजार।
जीवन को प्रगति मिले, मिलता सुख-सम्मान।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

गर्मियों में सनस्क्रीन के फायदे देती है घर पर बनने वाली ये लाल ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

अपनी बेटी को दें वेदों से प्रेरित सुंदर नाम, जानें उनके गहरे अर्थ

घर के चिराग को दें वेदों से प्रभावित नाम, दीजिए बेटे के जीवन को एक सार्थक शुरुआत

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध मानक

मोहब्बत, जिंदगी और सियासत पर राहत इंदौरी के 20 दमदार और मोटिवेशनल शेर

अगला लेख