Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्षा : एक शब्दचित्र

Advertiesment
rainy day
गली के नुक्कड़ पे
बारिश की रिमझिम के बाद 
उस छोर से आती 
छोटी सी नदी में 
छपाक-छपाक करते 
अधनंगे बच्चे,
डगमगाकर आतीं 
कागज़ की छोटी-छोटी कश्तियां
पलभर को ताजा कर गईं
स्मृतियां
घर/बचपन की।
 
घर और बचपन
दोनों ही पर्यायवाची शब्द हैं
अस्थायित्व के
बचपन
हमेशा पास नहीं रहता
सरक जाता है घुटनों के बल
जाने कब?
 
और घर भी 
हमेशा 'घर' होने का एहसास
नहीं दिलाता 
हर किसी को।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागपंचमी पर यह 12 नागदेव देते हैं विशेष आशीर्वाद, जानिए उनके नाम, 38 साल पहले बना था एक खास योग