Hanuman Chalisa

खुशी के कारण बहुत मिलेंगे, कभी किसी की खुशी का कारण बनो

Webdunia
-सीए सुनील गोयल
 
खुशी के कारण बहुत मिलेंगे,
कभी किसी की खुशी का कारण बनो।
जो बांटोगे वही मिलेगा,
दु:ख बांटो या सुख बांटो।
 
प्रेरणा दूसरों के जीवन की बनो,
ले सबको साथ आगे बढ़ो।
जब साथ एक-दूजे का हो, 
तो कोई दु:ख कहां पर ठहरे। 
 
खोलो इंसानियत का खाता,
जिस खाते में हो प्यार भरा।
लुटाओ ये प्यार फिर दुनिया पर,
तब भरता रहे ये ऐसे ही सदा।
 
जब तुम सबसे प्यार करो,
और सब आपस में मिलकर रहें।
स्वर्ग यही है जीवन का, 
कोई डर दिलों में न फिर रहे।
 
समाज में रहना जब इंसान को, 
तब क्यों न समाज ये उन्नत बने।
बस प्रेम और त्याग की भाषा हो,
मिल-जुलकर रहें और आगे बढ़ें।
 
ऊंच-नीच का न भेद करो,
हर इंसान में है रब बसता।
सोच ये जब आ जाएगी,
स्वर्ग बन जाएगी ये धरा।
 
खुशी के कारण बहुत मिलेंगे,
कभी किसी की खुशी का कारण बनो।
जो बांटोगे वही मिलेगा,
दु:ख बांटो या सुख बांटो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

जब डुमरियागंज संसदीय सीट पर जब्त हुई मोहसिना की जमानत

अमेरिका का आर्तेमिस 2 चंद्र मिशन, जब पृथ्‍वी पीछे छूटती जा रही थी

इंदौर के महेश गनोकर पहुंचे अमेरिका के चुनावी मैदान में, जानें पूरी कहानी

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?

Guru Arjun Dev Ji: गुरु अर्जन देव जी का इतिहास क्या है?

अगला लेख