Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : शुभकामना संदेश

Advertiesment
New Year
महानगर के व्यस्ततम सड़कों पर 
घने कोहरे और हड्डियों को कंपा देने वाली शीत 
के मध्य बड़ी-बड़ी गाडियों में 
लोग गतिमान हैं 
चौराहे के लाल सिग्नल
पर रुक जाती है गाड़ियां और 
अनेक-छोटे-छोटे बच्चे 
फटे-पुराने कपड़ों में 
लिए पुष्प, पुष्प गुच्छ
दे रहे हैं इस नव वर्ष का
शुभकामना संदेश
वे नहीं ले रहे बदले में कोई शुभकामना संदेश 
क्योंकि इन पुष्पों से उन्होंने सीख लिया है 
कांटो के बीच मुस्कुराना 
और प्रदूषित फिजां में 
सुगंध बिखेरना। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मकर संक्रांति पर हिन्दी में निबंध, पढ़ें रोचक जानकारी