ramcharitmanas

Motivational quotes : प्रत्येक व्यक्ति आपके जैसा

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (14:24 IST)
‘रिसरेक्शन’ रशियन उपन्यासकार लियो टॉलस्‍टॉय का आखिरी उपन्‍यास था। इसमें वे मनुष्‍य के बारे में लिखते हैं- एक बहुत ही आम मान्‍यता है कि प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति में एक खास गुण होता है। जैसे कोई दयालु होता है, कोई दुष्‍ट होता है, कोई समझदार होता है तो कोई नासमझ, कोई जोशीला होता है तो कोई आलसी। लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि यह आदमी दयालु और समझदार है और दूसरा दुष्‍ट और नासमझ। फिर भी हम मनुष्‍य जाति की अलग-अलग श्रेणियां बनाते हैं।
 
 
दरअसल, लोग नदियों की तरह होते हैं। सभी नदियों में पानी एक जैसा होता है, लेकिन हर नदी कहीं चौड़ी होती है तो कहीं संकरी, कहीं तेज बहती है, कहीं धीरे। उसका पानी कहीं मटमैला, कहीं निर्मल, कहीं शीतल तो कहीं उष्ण होता है। मनुष्‍य के बारे में ऐसा ही है। प्रत्‍येक आदमी में हर तरह के मानवीय गुणों के बीज होते हैं। कभी एक गुण प्रकट होता है और कभी दूसरा गुण और बहुत बार वह आदमी स्‍वयं से बिलकुल भिन्‍न हो जाता है। हालांकि वह वही आदमी बना रहता है।
 
 
कुछ लोगों में ये बदलाव अतिशय होते हैं और कुछ में बदलाव होने की वजह जितनी शारीरिक होती है उतनी आध्‍यात्‍मिक भी थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख