Hanuman Chalisa

होली नवगीत : रंग दो पिया चुनरिया

सुशील कुमार शर्मा
नवल किशोरी खेलत होरी
प्रीत कुसुम संग बंधी है डोरी
कान्हा ने जब बांह मरोरी
सखियां करती जोराजोरी
रंग दो पिया चुनरिया कोरी।
 
टूट गए हैं आज सारे बंध
रस में भीगे हैं सब छंद
थिरक उठे गोरी के अंग
रसिक भये रति संग अनंग
जीवन बना नया अनुबंध।
 
नाच उठा सारा आकाश
उदित रंग से सना पलाश
सांस-सांस में तेरी आस
मन में है बासंती विश्वास
चलो मिले अमराई पास।
 
राधे रूठी श्याम मनाएं
मन में प्रीत के रंग लगाएं
श्याम सखा को अंग लगाएं
वृंदावन में रास रचाएं
देख युगल छवि मन हरसाएं।
 
मुंह पर मलें अबीर-गुलाल
कान्हा की देखो ये चाल
खुद बचकर भागे नंदलाल
फेंक सभी पर प्रेम गुलाल
कान्हा बिन है मन बेहाल।
 
देखो होली के हुड़दंग
मन बाजे जैसे मृदंग
गोरी बनी बड़ी दबंग
बच्चे-बूढ़े सब एक रंग
लहराते सब पीकर भंग।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख