Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर कविता : रंगों की कोई जात नहीं होती...

Advertiesment
कविता
बात नहीं होती
रंगों की कोई जात नहीं होती 
भाईचारे के देश में दुश्मनी की बात नहीं होती 
ये खेल है प्रेम की होली का 
मिलकर रहते इसलिए टकराव की बात नहीं होती।
 
रंगे चेहरों से दर्पण की बात नहीं होती
वृक्ष भी रंगे टेसू से मगर पहाड़ों से बात नहीं होती 
ये खेल है प्रेम की होली का 
बिना रंगे तो प्रकृति भी खास नहीं होती।
 
पानी न गिरे तो नदियां खास नहीं होती
सूरज बिना इन्द्रधनुष की औकात नहीं होती
ये खेल है प्रेम की होली का 
फूल न खिले तो खुशबुओं में बात नहीं होती।
 
नींद बिना सपनों की बात नहीं होती
दिल मिले बिना प्रेम में उजास नहीं होती
ये खेल है प्रेम की होली का 
साथी हो तो सजने की बात नहीं होती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कविता : प्रेम का रंग