Hanuman Chalisa

बरसात में पसंद है चाय और पकौड़े, जानिए कितना हेल्दी या अनहेल्दी है ये कॉम्बिनेशन

बारिश में आहार के विषय में ये जानकारी है बहुत ज़रूरी

WD Feature Desk
health tips for monsoon diet

बरसात में प्याज के पकौड़ों और गर्मागर्म चाय मिल जाए तो बस मन खुश हो जाता है। बरसात के मौसम में गर्मागर्म चाय और पकौड़े खाना हर किसी को पसंद आता है। जहां एक तरफ लोग चटकारे ले-लेकर पकौड़ों का स्वाद लेते हैं, वहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ लोग इन्हें सही नहीं मानते। आज इस आलेख में हम आपको यही जानकारी दे रहे हैं। ALSO READ: मुरमुरा स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीके, लम्बे समय तक बना रहेगा कुरकुरापन

क्या बरसात में खानी चाहिए पकौड़ियां ?
एक्सपर्ट्स के अनुसार बरसात का मौसम पकौड़े जैसी तली हुई चीजों के सेवन का सबसे अच्छा समय है बशर्ते उन्हें सही सामग्री और तेल से तैयार किया जाए। आक्सर कहा जाता है कि फैट वाली चीजें कम खानी चाहिए या हाई कैलोरी फूड कम खाना चाहिए। लेकिन मौसम के अनुसार हमें अपने खान-पान में बदलाव करने चाहिए।

बरसात का मौसम सर्दियों और गर्मियों से अलग होता है और इस मौसम में आपके शरीर की जरूरत भी अलग होती है। साल के 12 महीनों में अलग-अलग तरह का भोजन करना चाहिए और रोजमर्रा के खाने में वेरायटी ऐड करनी चाहिए क्योंकि यह वह तरीका है जिसकी मदद से आपके शरीर को पोषण भी मिलेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

बारिश में किस चीज के पकौड़े खाने चाहिए
बरसात में मिलने वाली सीजनल सब्जियों से पकौड़े बना सकते हैं। आप आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े या भुट्टे के पकौड़ों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

किस तेल में तलें पकौड़े
आप जिस क्षेत्र में रहते हैं और वहां जिस भी तेल का पारम्परिक तरीके से इस्तेमाल होता रहा है, आपको उसी तेल में अपना खाना पकाना चाहिए। जैसे केरल में रहने वाले लोगों को नारियल के तेल में पकौड़े फ्राई करने की सलाह दी जाति है तो वहीं गुजरात-महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी राज्यों में रहने वालों को मूंगफली के तेल में पकौड़े फ्राई करना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

अजेय प्रताप : क्यों 'हल्दीघाटी और घास की रोटी' से कहीं बड़ा है महाराणा प्रताप का इतिहास?

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

अगला लेख