sundarkand

मुरमुरा स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीके, लम्बे समय तक बना रहेगा कुरकुरापन

मुरमुरे को सॉगी होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

WD Feature Desk
शनिवार, 27 जुलाई 2024 (12:44 IST)
How to prevent murmura from becoming stale
 
मुरमुरा का उपयोग हम सभी के घरों में भेल, मिक्सचर और चिवड़ा समेत कई सारी रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है। लोग मार्केट से इकट्ठे ही ढेर सारा मुरमुरा खरीदकर ले आते हैं, जिसे खाने में तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन यह बहुत जल्दी सील जाता है।

आज हमने इस लेख में हम आपको मुरमुरे को सॉगी होने से बचाने के लिए कुछ तरीके बता रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने घर पर रखे मुरमुरे को लंबे समय के लिए ताजगी के साथ स्टोर कर सकते हैं।ALSO READ: राजमा चावल नहीं हैं इंडियन, ये 3 देसी फूड विदेशों की हैं देन!

मुरमुरे के ताजगी को बनाए रखने के लिए करें ये काम
हवा से बचाएं:
मुरमुरा को एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि हवा और नमी से बचाया जा सके। मुरमुरा हवा लगने से बहुत जल्दी सॉगी हो जाती है। सॉगी होने से बचाने के लिए उसे आप एयरटाइट कंटेनर, पॉलीथीन या फिर ज़िप लॉक पैकेट में स्टोर करें। इससे न हवा मुरमुरा तक पहुंचेगी और न वह खराब होगा।

सूखी जगह पर स्टोर करें:
मुरमुरे को हमेशा सूखी जगह पर स्टोर करें। कमरे का तापमान इसके लिए बेहतर है, बता दें कि इसे नमी और सीलन आने वाले जगह से दूर रखें। नमी और ठंडी हवाओं के चलते यह बहुत जल्दी सील जाता है।

सिलिका जेल का उपयोग करें:
कंटेनर में कुछ सिलिका जेल के पैकेट डालें ताकि सिलिका जेल नमी को सोख ले। नमी को सोखने के लिए सिलिका जेल को सबसे बढ़िया उपचार माना गया है। आप मुरमुरा के पैकेट, डिब्बे और जार में सिलिका जेल के कुछ पैकेट को डाल दें और ढक्कन में भी चिपका लें, ताकी नमी आए भी तो वह जल्दी सोख ले।

ऐसे करें ठीक सॉगी मुरमुरा

ओवन में सेंकें :
मुरमुरा को एक बेकिंग ट्रे पर फैलाकर 5-10 मिनट के लिए 180°C (350°F) पर ओवन में सेंकें। इससे नमी सूख जाएगी और मुरमुरा फिर से क्रिस्पी हो जाएगा।

रेत पर सेंकें:
एक पैन में रेत डालकर गरम करें और मुरमुरा को उसमें डालें। मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक सेंकें, बीच-बीच में चलाते रहें। इससे मुरमुरा में से नमी निकल जाएगी और वह फिर से कुरकुरी हो जाएगी। फिर छन्नी से मुरमरे को रेट से अलग कर लें।

पेपर टॉवल का इस्तेमाल:
मुरमुरा को आप एक पेपर टॉवल पर फैलाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। पेपर टॉवल भी मुरमुरा के नमी को सोख लेगी और मुरमुरा कुछ हद तक कुरकुरी हो सकती है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख