Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
आप डाइट पर हो या अपना बचपन समझकर सभी प्रकार की चीजें खा रहे हैं लेकिन शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलने पर वह बीमार पड़ जाएगा। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी विटामिन होना चाहिए। कई बार किसी प्रकार का शरीर में दर्द या कमी महसूस होती है तो पेन किलर ले लेते हैं। लेकिन लगातार बाल झड़ना, हड्डियों में दर्द होना, दांत दर्द करना विटामिन डी की कमी के लक्षण है। जिसकी कमी होने पर समय के साथ यह समस्या बढ़ती जाती है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर लक्षण और इससे बचाव के उपचार -
विटामिन डी की कमी के लक्षण -
- हड्डियों और जोड़ो में दर्द होना।
- पीठ में दर्द बने रहना।
- बालों का सफेद होना और अधिक झड़ना।
- मांसपेशियों में दर्द होना।
- इम्यूनिटी कम होना।
- तनाव बढ़ना।
- सुस्ती और आलस बढ़ना।
विटामिन डी की कमी पर बीमारियों का शिकार
- दिल संबंधित बीमारी।
- कैंसर।
- कब्ज, दस्त, कमजोरी लगना।
- डायबिटीज।
- डिप्रेशन।
विटामिन डी के स्रोत
- सुबह सूरज की धूप। यह विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके बाद कोई सप्लीमेंट लेते हैं तो वह कारगर है।
- टमाटर।
- हरी सब्जी।
- ब्रोकली।
- नींबू।
- पनीर।
- पत्तागोभी।
- मूली।
यह एक सामान्य जानकारी है। विटामिन डी की कमी के लक्षण दिखने पर घरेलू उपाय के साथ ही डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।