Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
विटामिन डी का अधिक सेवन करने से नुकसान भी होता है। कई लोग हद से अधिक विटामिन डी का सेवन करते हैं ताकि जो बीमारी है वह जड़ से खत्म हो जाए। लेकिन आप ऐसा सोचते हैं तो ऐसा नहीं है। जी हां, विटामिन डी का अधिक सेवन करने से नुकसान भी होता है। आज विटामिन डी के फायदे के बारे में नहीं जानते हुए नुकसान के बारे में जानेंगे -
- विटामिन डी की मात्रा अधिक होने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे इंसान को भूख लगना बंद हो जाती है।
- विटामिन डी की अधिक मात्रा से बार-बार यूरिन आती है।
- यह जानकर आश्चर्य होगा कि विटामिन डी का अधिक सेवन करने से कब्ज और सांस लेने में समस्या होने लगती है।
- अधिक मात्रा में विटामिन डी होने से वयस्कों की बॉडी में दर्द होने लगता है।
- अधिक विटामिन डी होने से शरीर की हड्डियां कमजोर भी हो जाती है।
- ज्यादा विटामिन डी होने से किडनी पर असर पड़ता है। जिन्हें किडनी की बीमारी है उन्हें अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है।
- विटामिन डी हड्डियों को मजबूत तो करता है लेकिन अधिक होने पर विटामिन के-2 का स्तर बिगड़ जाता है। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है।
- विटामिन डी के अधिक होने से जी मिचलाना, उल्टी होना, भूख नहीं लगाना सबसे बड़ा कारण है। जिसकी वजह है खून में कैल्शियम अधिक स्तर पर पहुंच जाना।