जरूर जानिए मुलहठी के अनमोल गुणों के बारे में

Webdunia
मुलहठी औषधि गुणों से भरपूर है। ये आपको कई सेहत लाभ देती है। इसकी मीठी महक माउथफ्रेशनर के तौर पर भी काम करती है, तो आइए जानते है मुलहठी के बहतरीन गुणों के बारे में
 
1 अगर आप सूखी खांसी या गले की समस्याओं से परेशान हैं, तो मुलहठी आपके काम की चीज है। काली मिर्च के साथ पीस कर मुलहठी का सेवन, सूखी खांसी में तो लाभकारी है ही, साथ ही इसे चूसने या उबालकर सेवन करने से गले की खराश, दर्द आदि में भी लाभ होता है।
 
2 मुलहठी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। इसे घिसकर लगाने पर चेहरे के दाग और मुंहासे ठीक हो जाते हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा को जवा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुलहठी रक्त को भी शुद्ध करती है जिससे त्वचा की समस्याएं नहीं होती।
 
3 दूध के साथ मुलहठी का सेवन शरीर की ताकत में वृद्धि करता है। इसके अलावा घी व शहद के साथ मुलहठी का प्रयोग करने से हृदय से संबंधित समस्याएं नहीं होती।   
 
4 मुंह में छाले हो जाने की स्थिति में मुलहठी चूसना, इसके पानी से कुल्ला करना और उसे पीना बहुत जल्दी छालों से राहत देता है। साथ ही मुलहठी आवाज को मधुर और सुरीली बनाने के लिए भी उपयोग की जाती है।
 
5 पेट के अल्सर में मुलहटी का सेवन ठंडक देने के साथ ही लाभप्रद होता है। आंत की टीबी होने की स्थिति में भी मुलहठी फायदेमंद उपाय है। 
 
6 त्वचा या शरीर में कहीं जल जाने पर भी मुलहठी के चूर्ण और मक्खन का लेप एक कारगर उपाय है, साथ ही यह आंखों की रौशनी में भी वृद्धि करती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day

उबला अंडा या आमलेट क्या है सेहत के लिए फायदेमंद?

खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हो रहा है लिवर? रोज करें ये 5 योगासन

खाली पेट पिएं केसर का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024: पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ

स्वतंत्र लेखक एवं डेढ़ दशक से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत पोलियो को रोकने में कामयाब रही महिला शक्ति

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन क्‍यों बोलीं हम पुरुषों से झगड़ने नहीं आईं

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कब और क्यों मनाया जाएगा?

अगला लेख
More