जानिए हरी पत्तेदार सब्जी के 5 बेहतरीन फायदे

Webdunia
सर्दी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसलिए इस मौसम में डाइट का विशेषतौर पर ख्याल रखा जाता है। और हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया जाता है। सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है और बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही मौसमी फलों की आवक बढ़ने लगी है। ऐसे में आपको भी अपने आहार में इन सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं हरी पत्तेदार सब्जी के  5 बेहतरीन लाभ के बारे में...
 
1 पालक - हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक प्रमुख है। यह आपके शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करती है। खास तौर से महिलाओं के लिए पालक बहुत फायदेमंद है। 
 
महिलाओं में लौह तत्व की कमी अधि‍क होती है और उन्हें इसकी आवश्यकता होती है। इसके अलावा यह आपके शरीर में वि‍टामिन ए, कैल्श‍ियम और अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति भी करेगी।
 
2  मेथी - फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शि‍यम और आयरन से भरपूर मेथी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपकी शारीरिक तकलीफों को दूर कर मोटापे को कम करने में भी मदद करती है।
 
3 मूली - मूली का प्रयोग आप सलाद के लिए करते हैं, लेकिन इसके पत्ते भी बहुत पौष्ट‍िक होते हैं। इसकी पत्त‍ियों की सब्जी बनाकर खाई जाती है, जो ठंड में सर्दी से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा इससे शारीरिक दर्द और अन्य तकलीफों से निजात मिलती है। 
 
4 करेला - स्वाद में भले ही करेला कड़वा हो लेकिन इसके फायदे बहुत है। यह न केवल आपके खून को साफ करता है, बल्कि पेट से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर पाचन में मदद करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर आपको बीमारियों से बचाता है।
 
5 हरे प्याज - प्याज  के हरे पत्तों की आवक भी ठंड में खूब होती है। यह अन्य पोषक तत्वों के साथ ही रोग प्रतिरोधी गुणों से भरपूर होता है और प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। यह आंखों और त्वचा के अलावा पाचनतंत्र के लिए भी फायदेमंद है।
 
आलू, टमाटर जैसी सब्जियां तो आप साल भर खाते ही हैं, अबकी बार बाजार जाएं, तो हरी और पत्तेदार सब्जियां जरूर लाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day

उबला अंडा या आमलेट क्या है सेहत के लिए फायदेमंद?

खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हो रहा है लिवर? रोज करें ये 5 योगासन

खाली पेट पिएं केसर का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024: पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ

स्वतंत्र लेखक एवं डेढ़ दशक से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत पोलियो को रोकने में कामयाब रही महिला शक्ति

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन क्‍यों बोलीं हम पुरुषों से झगड़ने नहीं आईं

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कब और क्यों मनाया जाएगा?

अगला लेख
More