Hanuman Chalisa

Fixed Deposit में करें निवेश, होंगे यह 5 बड़े फायदे

Webdunia
फरवरी-मार्च में अकसर लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि टैक्स बचाने के लिए कहां निवेश करना चाहिए? कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर ऐसी जगह पैसा लगवा देते हैं जो आपके लिए गैर जरूरी है। कुछ लोग आपको ज्यादा फायदे का लालच देकर जोखिम वाली जगह निवेश करवा देते हैं। इस तरह के निवेश से आपका टैक्स तो बच जाता है पर बहुत नुकसान हो जाता है।
 
यह बात भी उतनी ही सही है कि कभी भी 100 फीसदी निवेश के साथ जोखिम लेना सही नहीं है। अगर आप 100 रुपए निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसका कुछ प्रतिशत निवेश सुरक्षित जगह पर भी करना चाहिए।
 
आइए जानते हैं एफडी में निवेश करने से आपको क्या फायदे मिलते हैं...
 
जोखिम रहित निवेश : एफडी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निवेश की शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि मैच्यूरिटी पर आपको कितना फायदा होगा। इसमें कोई जोखिम नहीं है। किसी भी स्थिति में न तो उससे ज्यादा पैसा मिलता है और न ही कम।
 
टैक्स में छूट : टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी एफडी पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10 फीसदी के हिसाब से टीडीएस कटेगा। उस पर भी यदि आपने पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) प्रोवाइड नहीं किया हुआ है, तो 20 फीसदी की दर से टैक्स काटा जा सकता है।
 
लिक्विडिटी : पूंजी की सुरक्षा और ब्याज की निश्चित दर के अलावा एफडी के साथ लिक्विडिटी भी रहती है। आवश्यकता के समय इन्हें कभी भी तुड़वाया या भुनवाया जा सकता है। आप चाहे तो एफडी को मैच्योरिटी तक जारी रखे सकते हैं। मैच्योरिटी की अवधि से पहले भी इसे भुनाया जा सकता है।
 
एफडी पर मिलता है लोन : अगर आपको धन की तत्काल आवश्यकता है तो आप एफडी पर लोन ले सकते हैं। सहूलियत के अनुसार आप इसका भुगतान कर सकते हैं। आपको ब्याज तो देना होगा पर एफडी बच जाएगी।
 
एफडी तोड़ने पर भी मिलता है ब्याज : अगर आप लोन नहीं लेना चाहते हैं तो कभी भी बैंक जाकर एफडी तोड़ सकते हैं। अगर आप एक निश्चित अवधि के बाद एफडी तुड़वाते हैं तो बैंक आपको मूल रकम पर ब्याज भी अदा करते हैं। सामान्यत: 45 दिनों से पहले एफडी तुड़वाने पर आपको ब्याज नहीं मिलता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख