sundarkand
✕

3 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी, जानें कैसे करें व्रत की तैयारी, पढ़ें 10 खास बातें...

Webdunia
हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है। एक साल 24 एकादशियां आती है, लेकिन मलमास या अधिक मास आता है तो कुल मिलाकर इनकी संख्या 26 हो जाती है। 
 
वर्ष 2018 में उत्पन्ना एकादशी व्रत 3 दिसंबर, सोमवार को है। मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी के दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है।
 
आइए जानें कैसे करें व्रत की तैयारी, पढ़ें 10 खास बातें...
 
* मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी यानी उत्पन्ना एकादशी का व्रत किस प्रकार करना चाहिए। इस विषय में भगवान ने कहा है कि दशमी के दिन सिर्फ दिन के वक्त सात्विक आहार करना चाहिए। 
 
* संध्या काल में दातून करके पवित्र होना चाहिए। 
 
* रात्रि के समय भोजन नहीं करना चाहिए। 
 
* भगवान के स्वरूप का स्मरण करते हुए सोना चाहिए।
 
* सुबह स्नान करके संकल्प करना चाहिए और निर्जला व्रत रखना चाहिए। 
 
* दिन में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 
 
* पूजा में धूप, दीप एवं नाना प्रकार की सामग्रियों से विष्णु को प्रसन्न करना चाहिए। 
 
* बुरे विचार को त्याग कर सात्विक भाव धारण करना चाहिए। 
 
* रात्रि के समय श्रीहरि के नाम से दीप दान करना चाहिए और आरती एवं भजन गाते हुए जागरण करना चाहिए।
 
* भगवान कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को जो पुण्य भिन्न-भिन्न धर्म-कर्म से प्राप्त होता है, उन सबसे कई गुना अधिक पुण्य निष्ठापूर्वक इस एकादशी का व्रत करने से प्राप्त होता है। इस प्रकार उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है, उसे हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

ALSO READ: कैसे आरंभ हुआ उत्पन्ना एकादशी का व्रत, पढ़ें पौराणिक व्रत कथा...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 30 अक्‍टूबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ? जानें 8 चीजों का धार्मिक महत्व

01 नवंबर को महासंयोग: दिवाली से पहले रवि पुष्य योग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और क्या खरीदना दिलाएगा धन-समृद्धि?

सभी देखें

धर्म संसार

शुक्र का स्वयं की राशि में उदय, इन 7 राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, हो जाएंगे मालामाल

धनतेरस पर आखिर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू? जानिए धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर क्यों होती है भगवान धन्वंतरि की पूजा? जानिए समुद्र मंथन की कथा

जगन्नाथ मंदिर के बाना में रहस्यमयी गांठ, क्या अर्नब तूफान से बच गया ओडिशा!

अगला लेख