Hanuman Chalisa

यूरिन के रंग से पहचानें, कहीं आप बीमार तो नहीं?

Webdunia
शरीर द्वारा उत्सर्जित तत्व भी आपकी सेहत के कई राज खोलते हैं। इनमें खास तौर से आपकी यूरिन/पेशाब का रंग और उनमें होने वाला बदलाव भी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानिए पेशाब के रंग से कैसे पहचानें स्वास्थ्य समस्या -
 
पेशाब का रंग हल्का पीला होना सामान्य बात है और इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। लेकिन अलग-अलग परिस्थतियों में शरीर अलग प्रतिक्रियाएं देता है जो पेशाब के रंग के आधार पर जाना जा सकता है। पेशाब के रंग में किस तरह का बदलाव नजर आता है, यह बेहद महत्वपूर्ण है।
 
1 गहरा पीला - अगर पेशाब का रंग सामान्य से भी गहरा यानि गहरा पीला दिखाई दे रहा है, तो यह पानी की कमी को दर्शा रहा है। इस स्थि‍ति में आपको अधि‍क से अधि‍क पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।  
 
2 लाल रंग - पेशाब का रंग लाल होना, यूरिन में रक्त की मौजूदगी का सूचक हो सकता या फिर अवांछित तत्वों का। अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको किसी विशेषज्ञ के पास जाने की आवश्यकता है। इसकी जांच करवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह रक्त किडनी या मूत्राशय, गर्भाशय, प्रोटेस्ट ग्रंथि के कारण या फिर रक्तमेह के कारण हो सकता है।
 
3 गहरा लाल या काला - इस तरह का पेशाब का रंग अनगिनत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। यह लिवर की खराबी, लिवर में गंभीर संक्रमण, हेपेटाइटिस, ट्यूमर, मेलानोमा, सिरोसिस या अन्य गंभीर समस्याओं के कारण भी हो सकता है। 
 
4 नारंगी - इस तरह का रंग अक्सर पेशाब में तब नजर आता है जब आप किसी दवा का सेवन कर रहे होते हैं या फिर आप प्राकृतिक सिट्रस एसिड युक्त पदार्थ का सेवन करते हैं। इनके अलावा भी अगर आपको पेशाब का रंग कुछ नारंगी नजर आता है, तो जांच जरूर कराएं।

सम्बंधित जानकारी

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

अगला लेख