Publish Date: Sun, 01 Aug 2021 (23:15 IST)
Updated Date: Sun, 01 Aug 2021 (23:20 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में डीजीपी ने मुहर्रम को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इस बार कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए जिलो में मुहर्रम जुलूस की इजाजत नहीं दी गई है।
डीजीपी ने इसे लेकर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दे दिए हैं। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को धर्म गुरुओं से संवाद बनाने, सभी महत्वपूर्ण स्थलों की चेकिंग करने, बीट स्तर पर हालातों का परीक्षण कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।