Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP : अमित शाह का मिशन 2022, जनता को दिए कई अहम तोहफे

Advertiesment
हमें फॉलो करें uttar pradesh assembly election 2022

हिमा अग्रवाल

, रविवार, 1 अगस्त 2021 (19:41 IST)
मिशन उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान तैयार करने में जुटी हुई हैं। इसी के चलते आगामी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले गृहमंत्री अमित शाह उत्तरप्रदेश के दौरे पर हैं। आज उन्होंने दौरे के पहले दिन सबसे पहले मिर्जापुर में विंध्या कॉरिडोर का शिलान्यास किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। इसके बाद उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।

गृहमंत्री अमित शाह 3.05 मिनट पर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां विंध्यावासिनी मां को नमन करते हुए 3.12 मिनट पर मंदिर परिसर में बने पूजन स्थल पर पहुंच गए। वहां वाराणसी और विंध्याचल के पुरोहितों मंत्रोच्चारण के साथ मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का शिलान्यास कराया। गृहमंत्री ने उत्तरप्रदेश सहित मिर्जापुर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।
uttar pradesh assembly election 2022

उत्तर प्रदेश को विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद जनता से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते अपने कार्यक्रमों पर बैन लग गया था। अब कोविड प्रकोप कम हुआ है, इसलिए अब जब आया हूं तो यह अपना जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की सरकार बनाने का गौरव मिला है।

इसी राज्य ने सर्वाधिक सीटें जीती थीं। इसके चलते केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। इस सरकार को बनाने के लिए बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की फौज के साथ मिलकर मैंने भी पोस्टर लगाए और मोदीजी की बड़ी रैलियां आयोजन किया है।
uttar pradesh assembly election 2022

मिर्जापुर से गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हेलीकॉप्टर से वाराणसी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। गृहमंत्री ने सड़क मार्ग का रुख करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना भी की।

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी बाबा काशी विश्वनाथ दरबार के गर्भ गृह में दर्शन पूजन करने पहुंचे। वहां उन्होंने मं‍दिर के आचार्य श्रीकांत मिश्र समेत चार अन्य आचार्यों की अगुवाई में वै‍दिक री‍ति से श्रावण मास में बाबा का जलाभिषेक और अनुष्‍ठान किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की तरफ से प्रसाद और अंगवस्‍त्र भी भेंट किया गया।

वाराणसी में अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण परियोजना के तहत बनाए जा रहे कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कॉरिडोर का काम देख रहे अधिकारियों ने पूरी योजनाओं का ब्योरा अमित शाह के सामने रखा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में गृहमंत्री शाह ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कही यह बात...