Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस से जंग में पीएम मोदी का नया मंत्र

Webdunia
शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (14:31 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह देते हुए कि 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। दो गज की दूरी, मास्क है जरुरी' का मंत्र दिया है।
 
प्रधानमंत्री शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ग्रामीण योजना के तहत मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बने 1.75 लाख घरों के हितग्राहियों के गृह प्रवेश के ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 
संबोधन के अंत में देश के लोगों को कोरोना महामारी के प्रति ढिलाई नहीं बरतने की सलाह देत हुए प्रधानमंत्री ने मंत्र दिया, 'याद रखिये... जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। दो गज की दूरी, मास्क है जरुरी। इस मंत्र को भूलना नहीं है। आपका स्वास्थ उत्तम रहे इसी कामना के साथ सबको धन्यवाद, शुभकामनायें।'
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार रात तक 83,619 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक 1691 लोगों की मौत हुई है।
 
गरीबी हटाने के लिए गरीबों को सशक्त करना होगा :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी हटाने के लिए देश के ग़रीबों को सशक्त करने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का लक्ष्य ग़रीबों को सशक्त बनाना है।
 
मोदी ने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए हमें उन्हें (गरीबों को) सशक्त करना होगा और इस योजना का उद्देश्य गरीबों को सशक्त बनाना है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश के तीन हितग्राही परिवारों से बातचीत की और उनकी खुशी को साझा करते हुए पूछा कि पक्का घर मिलने पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने घर का निर्माण कैसे किया।' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख