Publish Date: Sat, 12 Sep 2020 (12:17 IST)
Updated Date: Sat, 12 Sep 2020 (12:21 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 1214 हो गई वहीं राज्य में 739 नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई हैं।
इसके साथ ही संक्रमण के 739 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 99,775 हो गयी जिनमें से 16,583 रोगी उपचाराधीन हैं। (भाषा)