Hanuman Chalisa

स्पेशल ट्रेन से लौटे श्रमिक, कहा- मुश्किल का समय बीत जाएगा, फिर जाएंगे दिल्ली

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (11:48 IST)
छतरपुर। कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे मध्यप्रदेश के लगभग 1,100 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष ट्रेन शुक्रवार सुबह छतरपुर पहुंची। लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए इन मजदूरों को भरोसा है कि मुश्किलों का यह वक्त लंबा नहीं चलेगा और वे फिर से काम करने दिल्ली जाएंगे। प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में आने वाली यह पहली विशेष ट्रेन है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर सौरभ ने शुक्रवार को बताया कि विशेष ट्रेन से लगभग 1,100 मजदूरों को दिल्ली से यहां लाया गया है। इसमें छतरपुर जिले के 247 मजदूरों सहित प्रदेश के 26 जिलों के श्रमिक लाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से आए इन मजदूरों की रेलवे स्टेशन पर ही जांच की गई। श्रमिकों की जांच के लिए 10 काउंटर बनाये गए हैं। इसके बाद उन्हें भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। स्टेशन से बाहर निकलने के लिए 4 निकास द्वार बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जांच और आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद इन श्रमिकों को 34 बसों के माध्यम से इनके जिलों और गांवों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन आने के पहले और बाद में स्टेशन को संक्रमणमुक्त करने की व्यवस्था की गई है।

विशेष ट्रेन से छतरपुर आए हरिचरण ने बताया कि दिल्ली से यह विशेष ट्रेन गुरुवार रात में निकली थी। रास्ते में यह आगरा और झांसी रुकने के बाद सुबह छतरपुर पहुंची।

इस विशेष ट्रेन से छतरपुर आने वाले श्रमिकों के एक समूह ने उम्मीद जताते हुए कहा, ‘बंद खुलने के बाद हम फिर से दिल्ली मजदूरी के लिए जायेंगे। मुश्किलों का यह समय भी निकल जायेगा और यह सब बहुत समय तक नहीं रहेगा।‘

दिल्ली से छतरपुर लौट कर आए कुर्राहा गांव के राजेश ने बताया, ‘मैं पिछले 10 साल से दिल्ली में राज मिस्त्री का काम कर रहा था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया। वहां दिल्ली में हम लोग सुरक्षित थे। हर विपत्ति बहुत समय तक नहीं रहती, इससे भी हम निपट लेंगे और लॉकडाउन के बाद बाद फिर से अपना काम करने दिल्ली जाएंगे।‘

दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करने वाले छम्मन ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान उन्हें आनंद बिहार में रखा गया था, जहां व्यवस्थाएं ठीक थीं और किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। उसने कहा कि ट्रेन यात्रा के लिए उससे किसी तरह का किराया नहीं वसूला गया।

जिले की बड़ामलहरा तहसील के बबलू, हरिचरण, मनोज और लक्ष्मी ने भी व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। इन लोगों ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद वे फिर से मजदूरी के लिए दिल्ली जाएंगे। ये परेशानियां बहुत समय तक नहीं रहेंगी।

दिल्ली में एक संस्थान में नौकरी करने वाले नितिन चौधरी भी इसी विशेष ट्रेन से छतरपुर अपने घर वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सारी व्यवस्थायें ठीक थीं। वह यहां अपने माता-पिता के पास आए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

डोनाल्ड ट्रंप से बोले PM मोदी- भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी, ईरान से युद्‍ध को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री

मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता, G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ

ट्रंप का यू-टर्न, मुझे समझौता पसंद नहीं आया तो ईरान पर फिर बरसेंगे बम, US खुफिया रिपोर्ट ने भी चौंकाया

Pixel यूजर्स को मिलेगा नया Bubbles फीचर, फोल्डेबल गेमिंग मोड और दमदार सुरक्षा अपग्रेड, Android 17 अपडेट जारी

अगला लेख