dharma sangrah

राजस्थान में Corona virus के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 हुई

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (11:28 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 1 और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। इस बीच 26 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,453 हो गई है।
ALSO READ: Corona Effect: राजस्थान ने सीमाएं सील की, बिना अनुमति प्रवेश नहीं
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अजमेर में 1 और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 100 हो गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
इस बीच राज्य में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 6, पाली में 5 और उदयपुर, झालावाड़ एवं अजमेर में 2-2 नए मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,453 हो गई है।
ALSO READ: राजस्थान में भाजपा ने बांटे 1 करोड़ से ज्यादा भोजन के पैकेट
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

अगला लेख