Biodata Maker

भीलवाड़ा में लगाया महाकर्फ्यू, 3000 जवान तैनात

वार्ता
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (12:41 IST)
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में कोरोना वायरस के महासंकट से निपटने के लिए महाकर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि पिछले 3 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में सुबह से आगामी 11 दिन के लिए 13 अप्रैल तक महाकर्फ्यू लगाया गया है।
ALSO READ: बढ़ते Corona मामले को देखते भीलवाड़ा में सख्ती से लागू होगा Lockdown
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं और इसके लिए आरएसी, पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ के करीब 3,000 जवान तैनात किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को जिला कलेक्टर राजेन्‍द्र भट्ट और पुलिस अधीक्षक हरेन्‍द्र महावर ने मोटरसाइकल सवार विशेष पुलिस दल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।
 
उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा शहर में कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने के लिए गत 20 मार्च को कर्फ्यू लगाया गया था। इन 11 दिनों में डेयरी बूथ और मेडिकल स्‍टोर भी बंद रहेंगे और नागरिकों को घर-घर दूध और दवा की सप्‍लाई की जाएगी।
 
भीलवाड़ा में अब तक लिए गए 1,847 नमूनों में से 26 पॉजिटिव आए हैं। शहर के 20 होटल और रिसॉर्ट्स में 700 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया हुआ है।
 
शहर में गत 3 दिनों से कोई पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आने से प्रशासन और आमजन ने राहत की सांस ली है वहीं 26 मरीजों में से 9 ठीक हो गए हैं जिन्हें शीघ्र अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है। भीलवाड़ा में कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख