Dhanteras
✕

लॉकडाउन तोड़ना पड़ा महंगा, वसूले 3.67 करोड़, 7,177 पर मुकदमा दर्ज

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (12:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश को कोरोना महामारी से बचाने के लिए योगी सरकार कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ रही है और जिसके चलते कड़ाई से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के बाद भी जो लोग नहीं मान रहे हैं, उन पर पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई भी कर रहा है।
ALSO READ: जानिए कि किसको मिलेगा उत्तरप्रदेश में एक माह का नि:शुल्क राशन?
इसी के चलते सड़कों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। इस कार्रवाई से 3 करोड़ 67 हजार रुपए का जुर्माना भी लोगों से वसूला गया है, साथ ही साथ विधिक कार्रवाई भी की गई है।
ALSO READ: क्या वाकई 4 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन...जानिए पूरा सच...
प्रेस वार्ता के दौरान 'वेबदुनिया' संवाददाता को जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अभी तक धारा 188 सीआरपीसी के अंतर्गत लॉकडाउन के उल्लंघन के 7,177 मुकदमे दर्ज करते हुए लगभग 22,705 लोगों को बुक किया गया है, साथ ही 5,263 बैरियर स्थापित किए गए हैं।
 
करीब 8,81,000 वाहन चेक करते हुए 1,81,000 वाहनों का चालान कर करीब 13,000 वाहन सीज किए गए हैं और 3 करोड़ 67 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, साथ ही अंतरराज्यीय व अन्य प्रदेशों के साथ जो बॉर्डर हैं, वे भी सील कर दिए गए हैं। अब कहीं से आवागमन की कोई गुंजाइश नहीं है। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

अगला लेख