Hanuman Chalisa

पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, 18 मई से हटेगा कर्फ्यू

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (21:36 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा, लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी।

सिंह ने कहा कि मैं 18 मई से ज्यादातर दुकानों और छोटे उद्योगों को खोलने की अनुमति दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

शराब की तस्करी पर रोक लगाने के आदेश : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस को शराब की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया ताकि नकदी संकट से जूझ रहे राज्य में राजस्व हानि को रोका जा सके।
 
मुख्यमंत्री ने तत्काल उन उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया जिनके क्षेत्र में शराब की तस्करी या अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अगला लेख