dharma sangrah

Coronavirus : इंदौर में कोरोना के 10 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 44 हुई

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (20:15 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus Update : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 10 नए मरीज मिले और इससे महामारी के उपचाररत मरीजों की तादाद बढ़कर 44 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के जो 10 नए मामले मिले, उनमें से एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, जबकि नौ अन्य लोग अपने घरों में पृथकवास में इलाज करा रहे हैं। हालांकि अपुष्‍ट खबरों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 17 नए मरीज बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोविड-19 से निपटने का पूर्वाभ्यास किया था और इस दौरान अस्पतालों में बिस्तरों, चिकित्सीय ऑक्सीजन, दवाओं, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ आदि के इंतजाम की समीक्षा की गई थी।

इस बीच, चश्मदीदों ने बताया कि जिले के सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादातर लोग कोविड-19 के खतरे से बेफिक्र नजर आ रहे हैं और इक्का-दुक्का लोग ही मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 2,12,697 मरीज मिले हैं और इनमें से 1,470 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च, 2020 को मिला था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख