Hanuman Chalisa

ऑक्सीजन की कमी के चलते जा रही लोगों की जान, वहीं BJP नेताओं ने पूजा और फोटो के लिए टैंकर को 2 घंटे तक रोका

Webdunia
रविवार, 18 अप्रैल 2021 (20:36 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मरीजों के लिए गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन लेकर इंदौर पहुंचे टैंकर के सामने राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा पूजा-पाठ करने पर विवाद खड़ा हो गया है।

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने 'मीडिया कवरेज की भूख के चलते' टैंकर को ऐसी नाजुक घड़ी में शहर के दो स्थानों पर देर तक रोके रखा जब शहर के अस्पतालों में भर्ती महामारी के गंभीर मरीज मेडिकल ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने रविवार को कहा कि जामनगर से ऑक्सीजन लेकर शनिवार रात इंदौर पहुंचे टैंकर को यहां चंदन नगर चौराहे पर लगभग 1 घंटे तक रोका गया ताकि सिलावट और अन्य भाजपा नेता पूजा-पाठ के बहाने मीडिया कवरेज की अपनी भूख मिटा सकें।

उन्होंने कहा कि जब यह टैंकर चंदन नगर चौराहे से शहर के एक फिलिंग स्टेशन पहुंचा, तो भाजपा नेता वहां भी आ गए और उसके सामने पूजा-पाठ के बहाने अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं ने यह पूरी नौटंकी उस वक्त की, जब शहर के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते महामारी के गंभीर मरीज एक-एक सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो आए हैं जिनमें जल संसाधन मंत्री सिलावट, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदीवे और अन्य भाजपा नेता ऑक्सीजन टैंकर के सामने पूजा-पाठ के दौरान नारियल फोड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि एक पुरोहित मंत्रोच्चार करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान भाजपा नेता टैंकर के सामने खड़े होकर मीडिया के कैमरों के सामने पोज देते भी दिखाई दे रहे हैं।
ALSO READ: ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ से लगेगा Coronavirus के Double Mutation का पता
उधर, कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए रणदीवे ने कहा कि ऑक्सीजन टैंकर चंदन नगर चौराहे पर पांच मिनट भी नहीं रुका था। हमने उसे तुरंत एक स्थानीय फिलिंग स्टेशन के लिए रवाना कर दिया था। भाजपा के शहर अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पूजा-पाठ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें तब की हैं, जब ऑक्सीजन टैंकर को फिलिंग स्टेशन पर खाली किया जा रहा था।
ALSO READ: Coronavirus: एक डोज के बाद संक्रमण हो जाए तो क्‍या दूसरा डोज मिलेगा, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर
गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां महामारी की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की पिछले कई दिनों से किल्लत बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 89,317 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,047 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर होंगे सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण,CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

अगला लेख