Bhai Dooj
✕

मध्यप्रदेश में 30 अप्रैल ‌तक जनता कर्फ्यू, बोले शिवराज- बेवजह घर से नहीं निकलें, मास्क कफन से छोटा...

विकास सिंह
रविवार, 18 अप्रैल 2021 (20:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के रिकॉर्डतोड़ केस के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपने घरों में रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हमको खुद आगे आकर यह तय करना होगा कि हम 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलेंगे और यह एक तरीके का जनता कर्फ्यू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए गांव के साथ हर मोहल्ले, कॉलोनी और बिल्डिंग में रहने वालों को खुद से तय करना होगा कि वह बाहर नहीं निकलेंगे।

मुख्यमंत्री ‌ने कहा कि यह जनता कर्फ्यू अपने आप को बचाने के लिए और संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की वह खुद तय करें कि वह घर में रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और न ही यह सरकारी कर्फ्यू होगा।

मुख्यमंत्री ‌ने लोगों से‌ मास्क‌ लगाने की अपील करते हुए कहा कि मास्क कफन से छोटा है और इसको आसानी से लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ‌को अपनाकर कोरोना संक्रमण से हमको बचना होगा और उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क लगाने के साथ स्थिति को लेकर चेताया था।

प्रदेश‌ की जनता के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया ने कोरोना संक्रमण जैसा संकट पहले कभी नहीं देखा और यह संकट महाविकट है। सरकार अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है। ‌सरकार प्राइवेट अस्पतालों को अस्पताल खोलने के लिए सरकारी बिल्डिंग उपलब्ध ‌करा रही है।
ALSO READ: ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ से लगेगा Coronavirus के Double Mutation का पता
मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संस्थाओं ‌से‌ कोविड केयर सेंटर खोलने के‌ लिए आगे आने की बात‌ कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल को 21159 बेड थे और आज इनकी संख्या बढ़कर 40784 हो गई है, इसे 30 अप्रैल तक 50 हजार तक बढ़ाया जाएगा‌।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन ‌की कोई कमी नहीं है। 8 अप्रैल को ऑक्सीजन की आपूर्ति 130 मीट्रिक टन थी, जो 12 अप्रैल को बढ़कर 267 मीट्रिक टन,14 अप्रैल 280 मी.टन, 16 अप्रैल को 350 मी. टन, 17 अप्रैल को 390 मी.टन हो गई। 20 अप्रैल तक 445 मी.टन, 25 अप्रैल 565 मी.टन और 30 अप्रैल तक हमें 700 मी. टन ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख