केंद्र सरकार ने जारी की Unlock 4 की Guidelines, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (20:40 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज शाम अनलॉक 4 (unlock-4) की गाइडलाइन जारी कर दी है। 31 अगस्‍त को अनलॉक 3 पूरा होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी की। जानिए इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद।
ALSO READ: साक्षी महाराज को 'जबरिया' क्वारंटाइन किया, झारखंड सरकार पर भड़के
- मेट्रो रेल को चलाए जाने की अनुमति दी गई है। यह 7 सितंबर, 2020 को ग्रेडेड तरीके से शुरू की जाएगा। मेट्रो में सरकार के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक 30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यह फैसला राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चर्चा के बाद लिया गया है।
- देशभर में सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थिएटर बंद रहेंगे।
- अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक जारी रहेगी। 
- गाइडलाइन के मुताबिक ओपन एयर थियेटर 21 सितंबर से खोले जा सकेंगे।
ALSO READ: अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द ही अस्पताल से होगी छुट्टी
 
- सामाजिक, अकादमिक, खेलों से जुड़ी, मनोरंजन से जुड़ी, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं की अनुमति 21 सितंबर से होगी। इसमें सिर्फ 100 लोगों तक की उपस्थिति को छूट मिलेगी। हालांकि सीमित संख्या वाली सभा में भी लोगों को मास्क लगाना, सामाजिक दूरी के  नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हैंड वॉश और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। 
 
- कोई भी राज्य बिना केंद्र से चर्चा किए कंटेनमेंट जोन के बाहर लोकल लॉकडाउन नहीं लगा सकता है। कंटेनमेंट जोन के बाहर यदि राज्यों को लॉकडाउन लागू करना है तो केन्द्र सरकार से उसके लिए चर्चा करना होगा और सहमति लेनी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख