Hanuman Chalisa

IIT खड़गपुर ने तैयार की सूक्ष्म सुई, दवा देते समय नहीं होगा दर्द

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (20:00 IST)
कोलकाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने एक सूक्ष्म सुई विकसित की है जिसके जरिए बिना किसी दर्द के दवा दी जा सकती है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने सुई के आकार के साथ ही इसकी मोटाई को भी घटा दिया है और इसकी क्षमता को बढ़ा दिया है जिससे सुई इस्तेमाल के समय टूटेगी नहीं।

बयान में कहा गया कि इन्सुलिन लेने के अलावा भविष्य में कोविड-19 टीकाकरण में भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा। अग्रणी अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर तरुण कांति भट्टाचार्य ने कहा, इन्सुलिन लेने या बीमारियों की दवाओं को देने में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। कैंसर के कुछ प्रकार और कोविड-19 का टीका देने में भी इसका उपयोग हो सकेगा।
ALSO READ: सावधान! बिना लक्षणों वाले बच्चे भी फैला सकते हैं कोरोनावायरस
वर्तमान में इस्तेमाल होने वाली सीरिंज की तुलना में सूक्ष्म सुई दवा देने के तरीके में व्यापक बदलाव ला सकती है। इससे दर्द भी नहीं होगा और दवा देने में आसानी होगी। चिकित्सा प्रावधानों के तहत जानवरों को दवा देने में इसका सफल परीक्षण हो चुका है।
बयान में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने इस नवाचार के लिए अनुसंधान को सहायता प्रदान की है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

अगला लेख