Hanuman Chalisa

DCGI ने दी mRNA वैक्सीन को मंजूरी, क्या है इस कोरोना वैक्सीन की विशेषता?

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (08:27 IST)
नई दिल्ली। औषधि महानियंत्रक (DCGI) भारत में विकसित स्वदेशी कोरोना वैक्सीन mRNA को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। इस वैक्सीन का निर्माण पुणे की जेनोवा बायोफार्मा ने किया है। इसे 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को दिया जाएगा।
 
सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (एसईसी) ने शुक्रवार को कोरोना से निपटने के लिए एमआरएनए वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की सिफारिश की थी, जिसे मंगलवार को भारत के दवा रेग्युलेटर ने मंजूरी दी।
 
mRNA की ये कोरोना वैक्सीन 2-8 डिग्री सेल्सियस पर रखने पर भी खराब नहीं होगी। इससे इसे लाने-ले जाने में काफी आसानी रहेगी। इस वैक्सीन की दो डोज लगाने की मंजूरी दी गई है। ये डोज 28 दिनों के अंतराल पर लगाई जाएंगी।
 
क्या है वैक्सीन की विशेषता : कोरोना की mRNA वैक्सीन को भी बाकी आम वैक्सीन की तरह ऊपरी बांह की मांसपेशी पर लगाया जाता है। ये अंदर पहुंचकर कोशिकाओं में स्पाइक प्रोटीन का निर्माण करता है। कोरोना वायरस की सतह पर भी स्पाइक प्रोटीन पाए जाते हैं। जब शरीर में प्रोटीन तैयार हो जाते हैं तो हमारी कोशिकाएं mRNA को तोड़ देती हैं और उसे हटा देती हैं। जब सेल्स के ऊपर स्पाइक प्रोटीन उभरते हैं तो शरीर का इम्यून सिस्टम उसे दुश्मन मानकर खत्म कर देता है और कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन भी खत्म हो जाते हैं।
 
7 से 11 साल के बच्चों को लगेगी कोवोवैक्स : ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोवोवैक्स को भी मंजूरी दी है। यह वैक्सीन 7 से 11 साल की उम्र को बच्चों को लगाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर

दिल्‍ली में आज से 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आगाज, CM हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में होगा कार्यक्रम, पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप

शोपियां में मुठभेड़, गौशाला से मिला लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनी का शव, पुलिस बोली- 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में, दतिया उपचुनाव और पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता की सजा घटी लेकिन चुनौतियां नहीं

अगला लेख