Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के 12,286 नए मामले, 91 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 2 मार्च 2021 (10:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,286 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,24,527 हो गई। इनमें से 1,07,98,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 91 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,98,921 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई और अब वह 1.41 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,68,358 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.51 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में एक मार्च तक 21,76,18,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,59,283 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

महल में 'मौत का शॉट', नागौद रियासत के बंद दरवाजों के पीछे का वो खूनी सच, जिसने हिला दिया विंध्य का रसूख !

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होगा 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें संभावित तारीख

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

16 जून से लागू हुआ नया नियम: सरकार ने डीजल पर बढ़ाया टैक्स, क्या आपके शहर में बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

अगला लेख