Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मराठवाड़ा में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 647 नए मामले, 8 लोगों की मौत

Advertiesment
Coronavirus
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 647 नए मामले सामने आए और 8 मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 225 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद नांदेल 20 और 2 लोगों की मौत, लातूर में 41 नए मामले तथा 2 की मौत, परभणी में 33 नए मामले तथा 1 की मौत, जालना 178 नए मामले, बीड़ में 52 नए मामले, हिंगोली में 22 और उस्मानाबाद में 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन भी नहीं बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर