Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 मार्च : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें big news
, मंगलवार, 2 मार्च 2021 (08:06 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश बजट, कोरोना वैक्सीन पर चीन की नजर, कोरोना टीकाकरण, पश्चिम बंगाल चुनाव समेत इन खबरों पर मंगलवार, 2 मार्च को रहेगी सबकी नजर...


08:15 AM, 2nd Mar
big news
मध्यप्रदेश का साल 2021-22 का बजट आज पेश होने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा साल 2021-22 का बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ रु का होना अनुमानित है।

08:11 AM, 2nd Mar
big news
एक तरफ राहुल और प्रियंका गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं बंगाल में कांग्रेस ने अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) से गठबंधन कर अपनी ही मुश्किल बढ़ा ली है।

08:10 AM, 2nd Mar
big news
सीमा पर मुंह की खाने के बाद अब 'वैक्सीन डिप्लोमैसी' में भारत से पिछड़ रहे चीन ने अब परोक्ष रूप से भारत की वैक्सीन निर्माता कंपनियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चीनी हैकर्स ने हाल ही में वैक्सीन बनाने वाली भारतीय कंपनियों- भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्‍यूट के आईटी सिस्टम को निशाना बनाने की कोशिश की है।

08:09 AM, 2nd Mar
big news
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सोमवार को देशभर में 1.47 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज दी गई। सोमवार को 'को-विन' पोर्टल पर पंजीकृत 25 लाख संभावित लाभार्थी ने पंजीकरण करवाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता बनर्जी के भाई की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे