suvichar

देश में कोरोनावायरस के 31,521 नए मामले, 412 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (11:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण के 31,521 नए मामले आने से गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 97,67,371 हो गई। संक्रमण से 412 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,41,772 हो गई।
 
ALSO READ: COVID-19 : अमेरिका में 1 दिन में Corona से 3 हजार से अधिक लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से अब तक 92,53,306 लोग ठीक हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 94.74 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
 
देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही। देश में 3,72,293 मरीजों का उपचार चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.81 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई।
 
इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गई।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक बुधवार को 9,22,959 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 15,07,59,726 जांच हो चुकी है।
 
देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 412 और लोगों की मौत हो गई। इनमें से महाराष्ट्र में 75, दिल्ली में 50, पश्चिम बंगाल में 47, केरल में 35, हरियाणा में 26 और कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 20-20 लोगों की मौत हुई।
 
देश में अब तक 1,41,772 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें महाराष्ट्र में 47,902, कर्नाटक में 11,900, तमिलनाडु में 11,836, दिल्ली में 9,813, पश्चिम बंगाल में 8,867, उत्तर प्रदेश में 7,987, आंध्र प्रदेश में 7,045 और पंजाब में 4,980 मरीजों की मौत हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज पहले से गंभीर रोगों से ग्रस्त थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम, ब्यूटी पार्लर की आड़ में खूनी खेल

अगला लेख