Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की अधिक से अधिक जांच कर प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में देश में कुल जांच का आंकड़ा 9 दिसंबर को 15 करोड़ को पार कर गया।
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 10 दिसंबर को जारी आंकड़ो में बताया गया कि नौ दिसंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 15 करोड़ सात लाख 59 हजार 726 पर पहुंच गया है। नौ दिसंब्र को 9 लाख 22 हजार 959 कोरोना जांच की गईं।
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है।(वार्ता)