suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी में भी आई गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (11:27 IST)
मुंबई। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक गिर गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 79.60 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 13,449.50 पर था।

कारोबारियों के मुताबिक ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते प्रमुख सूचकांकों में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 254.72 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 45,848.78 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 79.60 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 13,449.50 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर मारुति, नेस्ले इंडिया, टाइटन और पावरग्रिड में तेजी हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 494.99 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 46,103.50 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 136.15 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 13,529.10 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 3,564.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रदर्शनकारी को गोली लगने का दावा गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत

अगला लेख