Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : लगातार 5वें दिन 40,000 से ज्यादा नए मामले, 10 राज्यों ने बढ़ाई चिंता

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (10:15 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या कम रही, इस कारण सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि दिखाई दे रही है। पिछले 5 दिनों से लगातार कोरोनावायरस के 40000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,16,55,824 हो गया है। इस दौरान 39,258 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,20,521 हो गई। सक्रिय मामले 3765 बढ़कर 4,08,290 हो गए।
 
इसी अवधि में 593 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,23,810 हो गया। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
 
केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिज़ोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर के 46 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। केंद्र सरकार ने इन जिलों में कड़े कंटेनमेंट झोन बनाने के आदेश दिए हैं। 
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 733 घटकर 80138 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 7437 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6090786 हो गई है जबकि 255 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 132791 हो गया है।
 
इस बीच देश में शनिवार को 60,15,842 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 46,75,34,311 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

RTE प्रवेश 2026-27: 84000 से अधिक सीटों के लिए आज से फॉर्म भरना शुरू, जानें अंतिम तिथि

UAE का पाकिस्तान को बड़ा झटका, वापस मांगे 2 अरब डॉलर

दतिया में उपचुनाव होने पर कितनी आसान होगी नरोत्तम मिश्रा की राह, कांग्रेस ने शुरु की घेराबंंदी?

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

'घायल हूं इसलिए घातक हूं': राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- 3 आरोप, एक भी सच नहीं

अगला लेख