Hanuman Chalisa

देश के 27 राज्यों में पहुंचा Corona, सामने आए 600 से ज्यादा संक्रमण के मामले

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (18:47 IST)
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना का संक्रमण 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। खबरों के अनुसार देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 600 को पार कर गया है। गुरुवार के दिन देश में 5 लोगों की मौत हो गई।
 
श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो बच्चे कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 8 माह और 7 साल का बच्चा है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री विदेश की रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार करीब 17 राज्यों में कोरोना वायरस के अस्पतालों में काम शुरू हो गया है। 
 
कर्नाटक में 70 वर्षीय महिला की मौत : कर्नाटक में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वायरस से मौत का यह मामला राज्य में पुष्ट हुए 4 नए मामलों में शामिल था। आज तक कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 55 है। इन मामलों में से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
 
जम्मू-कश्मीर में पहली मौत, 48 लोग क्वरंटाइन : जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से पहले मरीज की मौत हुई है। तबीयत बिगड़ने पर 22 मार्च को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय कोरोना वायरस के 10 पॉजिटीव मामले हैं।
 
कश्मीर के हैदरपोरा में कोरोना वायरस से मरने वाले इस 65 वर्षीय व्यक्ति से जुड़े 48 अन्य लोगों को एहतियात के तौर पर क्वरंटाइन कर दिया गया है। मृतक के मकान के आसपास के करीब 500 मीटर इलाके को भी सैनिटाइज किया गया।
 
मुंबई में अब 4 लोगों की मौत : मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 साल की महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महिला कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
 
गुजरात में अब तक 3 लोगों की मौत : गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। भावनगर में एक और शख्स की इस जानलेवा बीमारी से मौत हुई है। खबरों के अनुसार भावनगर में 70 साल के एक बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इसके बाद इस बीमारी से राज्य में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। इससे पहले सूरत और अहमदाबाद में एक-एक शख्स की मौत हो चुकी है।
 
राजस्थान में पहली मौत : राजस्थान में कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला आया है। गुरुवार को भीलवाड़ा में एक संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उसे कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। बुजुर्ग डायलिसिस पर था। खबरों के अनुसार बुजुर्ग को बीपी, किडनी और सांस लेने में काफी परेशानी थी। हालांकि बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की किडनी खराब थी। बुजुर्ग एक निजी अस्पताल में भर्ती था। 25 मार्च को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख