Publish Date: Thu, 26 Mar 2020 (17:05 IST)
Updated Date: Thu, 26 Mar 2020 (17:11 IST)
उज्जैन में कोरोना वायरस से जिस 65 साल की कोरोना वायरस से मौत हुई है, वह बेगमबाग के सीएए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इसके अलावा वह कई लोगों के संपर्क में आई थी। उज्जैन में एक ही दिन में 6 पॉजिटिव मरीज होने से शहर में हाईअलर्ट पर है।
उज्जैन की 65 साल की महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। 22 मार्च को महिला को चेरिटेबल में भर्ती कराया था।
स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की स्क्रीनिंग कर रहा है जिनके संपर्क में वह आई थी। 40 लोगों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है।
खबरों के अनुसार महिला परिवार, डॉक्टर, स्टाफ के संपर्क में आई थी। महिला के परिवार के 11 लोगों में से 5 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें बहू और बेटा शामिल है।
जांच में महिला के चेहरे पर सुजन, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी-खांसी, बुखार और ऑक्सीजन की कमी पाई थी।
महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने जानसापुरा और केडीगेट क्षेत्र को सील कर दिया है।
महिला 15-20 दिन पहले बेगमबाग के धरने में भी शामिल हुई थी। अब धरने में जिन लोगों के संपर्क में महिला आई थी, उनके भी कोरोना संक्रमित होने का संदेह है।
महिला एक निजी डॉक्टर के यहां भी इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर के संक्रमित होने का भी संदेह है। इसके अलावा महिला एक बेटा इंदौर में रहता है, जो महिला उससे भी मिलने इंदौर आई थी। इंदौर के इस बेटे पर भी संक्रमित होने का संदेह जाहिर किया जा रहा है।
जानसापुरा क्षेत्र के 37 अन्य लोगों को होम आइसोलेशन में रखा है। जिन्हें 14 दिन तक घर में अकेले रहना होगा।
webdunia
Publish Date: Thu, 26 Mar 2020 (17:05 IST)
Updated Date: Thu, 26 Mar 2020 (17:11 IST)