shiv chalisa

नागपुर के अस्‍पताल में ‘एक पलंग’ पर ‘कोरोना के दो मरीज’

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (18:47 IST)
महाराष्‍ट्र में कोविड-19 के मामलों में आए जबर्दस्‍त उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते केसों के कारण अस्‍पतालों पर भी दबाव पड़ा है। राज्‍य के प्रमुख शहर नागपुर के एक अस्‍पताल का एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें एक बेड पर कोरोना के दो पेशेंट नजर आ रहे हैं।

यह फोटो, कोरोना महामारी से जूझते राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था की कड़वी सच्‍चाई को बयां करता है। जो फोटो सामने आया है वह नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का है, हालात यह है कि मरीजों से 'भरे' वार्ड में ज्‍यादातर बेड्स में ए‍क के बजाय दो पेशेंट हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, प्राइवेट अस्‍पताल के तुलना में खर्च कम होने के कारण लोगों के सरकारी अस्‍पतालों की ओर रुख करने और डॉक्‍टरों द्वारा गंभीर मरीजों को मेडि‍कल रेफर किए जाने के कारण स्थिति और बिगड़ी है।
हालांकि अस्‍पताल के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि एक बेड पर दो पेशेंट वाली स्थिति को अब 'ठीक कर लिया' गया है। अस्‍पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अविनाश गावंडे कहते हैं,

'प्रोटोकॉल के अनुसार, मॉडरेट से सीवियर कोविड-19 पेशेंट और शहर के बाहर से आए गंभीर रूप से बीमार पेशेंट ही अस्‍पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं।'

उन्‍होंने कहा, 'अस्‍पताल में वर्कलोड काफी ज्‍यादा है। हम बेड की संख्‍या बढ़ा रहे हैं। हालात अब सामान्‍य हैं और एक बेड पर एक ही पेंशट है' नागपुर शहर में सोमवार को 3100 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए और 55 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई। शहर में अब तक कोरोना के 2,21,997 केस आ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

वेस्ट दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी हिरासत में

LIVE: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का समापन आज, भाजपा कार्यकर्ता घेरेंगे कांग्रेस मुख्‍यालय

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप नाराज, पूरी दुनिया पर 10% नया टैरिफ लगाने का ऐलान

Tariff पर US Supreme Court से झटका मिलने के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख