Publish Date: Sun, 06 Sep 2020 (10:04 IST)
Updated Date: Sun, 06 Sep 2020 (10:12 IST)
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,292 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के एक और मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 50 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 3 मरीजों का यात्रा का इतिहास है जबकि 32 अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नए मरीजों के सामने आने के बाद द्वीपसमूह में फिलहाल 338 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 41 मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जिससे यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 2,904 हो गई है। (भाषा)