Hanuman Chalisa

Coronavirus : असम के स्कूल में फूटा कोरोना बम, 7 दिन के लिए सील, परिसर को बनाया कंटेनमेंट जोन

Webdunia
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (09:25 IST)
गुवाहाटी (असम)। गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के एक अध्यापक के परिवार के सदस्य और एक अन्य अध्यापक के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार से 7 दिन के लिए सील कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दोनों शिक्षक प्राधिकारियों को यह सूचित किए बिना कक्षाओं में पढ़ाने जा रहे थे कि वे संक्रमित हैं या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।
ALSO READ: फिर चिंता बढ़ाने लगा Corona, सिर्फ महाराष्ट्र-केरल में 74% सक्रिय मामले, केंद्र ने राज्यों को दी यह सलाह
कामरूप मेट्रोपोलिटन उपायुक्त विश्वजीत पेगु ने संपूर्ण स्कूल परिसर को 27 फरवरी तक 'निरुद्ध क्षेत्र' घोषित किया है ताकि अन्य अध्यापकों एवं छात्रों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके। आदेश में कहा गया है कि स्कूल के सभी शिक्षकों को कोविड-19 संबंधी जांच के लिए सोमवार को स्कूल आने का निर्देश दिया गया है।
 
इस बीच असम सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट के कारण हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर 1 मार्च से कोविड-19 की जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। असम में संक्रमण के कुल 2.17 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 1,091 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

केजरीवाल का नया 'शीश महल'? बीजेपी के प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा विवाद

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई ने महिला CEO को धमकाया, जिंदा गाड़ने की दी धमकी

PM नरेंद्र मोदी के 'झालमुड़ी' वाले 10 के नोट की मची होड़, 1 लाख तक लगी बोली, दुकानदार देने को नहीं तैयार

भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

अगला लेख